रांची, नवम्बर 21 -- रांची/नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ-2025) में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड पवेलियन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रदर्शित पारंपरिक आदिवासी और सिल्वर आभूषण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। झारखंड सरकार द्वारा स्थापित यह पवेलियन राज्य की सांस्कृतिक विरासत, कारीगरी, कुटीर उद्योग, महिला उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रहा है। सरकार का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को बड़े बाजारों से जोड़ना, उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। झारखंड के पारंपरिक जनजातीय आभूषणों की मांग झारखंड के प्रसिद्ध आदिवासी आभूषण जैसे हंसुली, ठेला, पैरी, बंगारी और अन्य चांदी ए...