सिमडेगा, दिसम्बर 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सीसीवाइए के बैनर तले क्रिसमस गैदरिंग सह मेला महोत्सव का समापन शुक्रवार को किया जाएगा। जानकारी देते आयोजन समिति के विशाल तिर्की ने बताया कि शुक्रवार की रात आयोजित होने वाले कार्यक्रम में झारखंड पर्यटन की एंबेसडर एंजेल मरीना तिर्की क्रिसमस गैदरिंग सह मेला महोत्सव में शामिल होगी। आयोजन समिति ने सभी लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। समिति के पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा ने बताया कि शुक्रवार की रात पवन रॉय, मोनिका मुंडू, अनिता बाड़ा, चिंता देवी, पंकज महली, अनिल मुंडा आदि नागपुरी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.