रांची, फरवरी 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कश्मीर से युवाओं की एक टीम झारखंड भ्रमण पर है। मेरा युवा भारत, कार्यक्रम के तहत कश्मीरी युवाओं के ज्ञान, सांस्कृतिक समृद्धि और विचार-विमर्श के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देने के लिए भ्रमण किया जा रहा है। रांची में यह कार्यक्रम वाईबीएन यूनिवर्सिटी, नामकुम, रांची में 09 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम अंतर्गत कश्मीर से आए युवाओं की टीम गुरुवार को झारखंड विधानसभा भ्रमण के लिए आए। इस टीम ने झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात की। अध्यक्ष ने अदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रशंसा की और युवाओं से बातचीत की और झारखंड की संस्कृति के संबंध में उन्हे...