लखनऊ, जनवरी 25 -- इकाना स्टेडियम में मेजबान टीम यूपी का सरेंडर घरेलू मैदान पर उत्तर प्रदेश की अब तक की सबसे शर्मनाक हार लखनऊ, संवाददाता। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ए मुकाबले में झारखंड ने मेजबान उत्तर प्रदेश (यूपी) को खेल के हर मोर्चे पर पछाड़ते हुए पारी और 301 रनों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह हार यूपी क्रिकेट के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज हो गई है, क्योंकि अपने घरेलू मैदान पर यह टीम की अब तक की सबसे बड़ी हार है। यूपी के रणजी इतिहास की यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले 1952-53 में होल्कर टीम (अब मध्य प्रदेश) ने यूपी को इंदौर में पारी और 328 रनों से हराया था। इकाना स्टेडियम में झारखंड ने इस रिकॉर्ड की यादें ताजा कर दीं। मैच के अंतिम दिन यूपी की दूसरी पारी महज 84 रनों पर सिमट गई। शनिवार के सात विकेट पर 69 रन के स्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.