रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में बालश्रम के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने के लिए कांके रोड के एक होटल में अंतरराज्यीय सम्मेलन गुरुवार को हुआ। इसमें 2025 से 30 की इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान (समेकित कार्य योजना) बनाया गया। इसका उद्देश्य राज्य को 2030 तक बालश्रम से पूरी तरह मुक्त बनाना है। इसमें 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। मौके पर झारखंड के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राज्य ने बाल श्रम के खिलाफ बेहतर काम किया है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश में बालश्रम में 66% की कमी आई है। वहीं, झारखंड ने 78% की गिरावट हासिल की है। बाल कल्याण संघ के सचिव संजय कुमार बोले, यह कार्ययोजना पूर्ववर्ती कार्ययोजना का अद्यतन है। आईएलओ साउथ एशिया की निदेशक मिचीको मियामोतो ने कहा कि बालश्रम की जड़े गहराई में हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.