रांची, सितम्बर 18 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के आरोप न केवल तथ्यहीन हैं, बल्कि झारखंड की मेहनतकश जनता का अपमान भी है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने पिछले साढ़े पांच वर्षों में विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम गढ़े हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल, युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं-हर क्षेत्र में ठोस कदम उठाए गए हैं। आजादी के बाद पहली बार आदिवासी-ग्रामीण समाज को केंद्र में रखकर योजनाएं लागू हो रही हैं, जो भाजपा को पच नहीं रही। विनोद पांडेय ने कहा कि अरुण सिंह जिस 'जंगलराज की बात कर रहे हैं, दरअसल वह भाजपा के 19 वर्षों के शासन की विरासत था। हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की, उग्रवाद पर निर्णायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.