बलिया, फरवरी 6 -- सुखपुरा। संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शुक्रवार को झारखंड ने गोरखपुर को 3-1 से पराजित किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के पहले हाफ के 30 वें मिनट में झारखंड के सूर्या ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया। 35वें मिनट में झारखंड के सना ने एक गोल कर अपनी टीम को 2- 0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में गोरखपुर के आशीष ने एक गोल उतार दिया। दूसरे हाफ के 25वें मिनट में झारखंड के सना ने दूसरा गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-1 कर दिया। इस तरह झारखंड़ ने 3-1 से गोरखपुर को पराजित किया। मैच के रेफरी अमल कुंवर, अजित सिंह व राजू राय रहे जबकि अजय सिंह व मोबिन अहमद ने गोल जज की भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.