रामगढ़, अगस्त 5 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भाजपा भुरकुंडा मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह ने मंगलवार की सुबह रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने गुरुजी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने झारखंड के लिए जो सपना देखा, उसे साकार करने में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। उनका निधन केवल एक नेता का जाना नहीं, बल्कि एक युग का अवसान है। उनके योगदान को इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा। गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगल नायक और समाजसेवी फूलेंद्र सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, एक विचार व आंदोलन थे। उनकी विरासत आने वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.