देवघर, अगस्त 5 -- देवघर प्रतिनिधि कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि झारखंड ने अपने लाडले को खो दिया। यह खबर मर्माहत करने वाली है। उनके निधन की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। गुरुजी के बिना झारखंड की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया लेकिन सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। बाबा वैद्यनाथ उनके परिवारजनों को और विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को असीम शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शान्ति दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.