कोडरमा, सितम्बर 10 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भाकपा माले के जन संगठन झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्माण मजदूर के प्रखंड संयोजक राजू साव ने की। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार व एक्टू जिला अध्यक्ष तुलसी कुमार राणा उपस्थित थे। बैठक में मजदूरों को समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए निर्माण मजदूर यूनियन उनके लिए संघर्ष करेंगी। इसको संगठित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में मो. शमीम. दुर्गा प्रसाद साही ,मो. नसीम. मुन्ना राणा,मो. क्यूम,मो. इजरायल, अमित पंडित,मो. कलीम,मुकेश साव,मो. हासिम,चुनु दास,मो. कौसर,मो. अकबर आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.