रांची, फरवरी 5 -- झारखंड के नौ नगर निगम समेत 48 नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को खत्म हो गया। कुल 6979 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। इनमें 3,462 महिलाएं हैं। महापौर व अध्यक्ष पद के लिए 674 ने पर्चा भरा। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 6305 ने पर्चा भरा। अंतिम दिन बुधवार को 48 नगर निगम में कुल 2,588 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। इनमें 275 प्रत्याशियों ने महापौर व अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, वहीं 2,313 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए पर्चा भरा। महापौर व अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करनेवालों में करीब 42 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि वार्ड पार्षद में 50.42% महिलाओं ने नामांकन किया। यह भी पढ़ें- रांची में तालाब में डूबकर 2 मासूम बच्चों की मौत, ऐसे हुआ हादसा यह भी पढ़ें- दूध में यूरिया, आइसक्रीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.