जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जमशेदपुर। सीपी क्लब, गाढ़ाबासा में रविवार को झारखंड देवांगन छत्तीसगढ़ी समाज की ओर से वार्षिक परमेश्वरी जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें समाज के करीब 200 सदस्यों ने भाग लिया। जमशेदपुर में पिछले 100 वर्षों से देवांगन समाज के लगभग 70 परिवार निवास कर रहे हैं और प्रतिवर्ष अपने इष्ट देवी की जयंती मनाते हैं। मुख्य अतिथि शंकर लाल देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि विपिन देवांगन और अलंकार देवांगन उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए खेल और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में अध्यक्ष भीम देवांगन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.