पाकुड़, फरवरी 3 -- झारखंड दिवस को लेकर पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों महेशपुर, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा आदि से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नागाड़े गाजे-बाजे, पारंपरिक वेशभूषा और तीर-धनुष के साथ दुमका के लिए रवाना हुए। झामुमो नेता मुस्लोद्दीन शेख ने कहा कि जेएमएम के इतिहास में पहली बार है जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन शारीरिक रूप से मंच पर उपस्थित नहीं होंगे। कार्यकर्ताओं के लिए यह आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का एक बड़ा संकल्प दिवस भी होगा। कार्यकर्ताओं का जत्था बसों और छोटे वाहनों से दुमका के एसपी कॉलेज मैदान के लिए रवाना हुए। विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद, पार्टी इस आयोजन के जरिए अपनी मजबूती दिखा रही है। कहा कि पाकुड़ प्रखंड से करीब 12 छोटी बड़ी गाड़ी के साथ अलग-अलग प्रखंड से मिलाकर दर्जनों गाड़ियां र...