रांची, नवम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड तंजीम की ओर से जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों के बीच राष्ट्रीय बायोश्री योजना के तहत व्हीलचेयर, कमर बेल्ट, छड़ी समेत अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव शाहबाज आलम ने कहा कि हमारा समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब हम कमजोर और जरूरतमंद लोगों के हाथ मजबूत करें। मौके पर अफरोज अंसारी, इंजीनियर अकील अख्तर, सरवर आलम, सफी इमाम, रशीद गद्दी, अतीकुर्रहमान समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...