रांची, दिसम्बर 24 -- रांची। झारखंड तंजीम की मेन रोड में बुधवार को महानगर अध्यक्ष तनवीर गद्दी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनसेवा के कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ। सोशल मीडिया प्रभारी सरवर आलम ने बताया कि 26 दिसंबर को केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम के जन्मदिन पर मरीजों को फल, निर्धन को भोजन व कंबल बांटे जाएंगे। बैठक में फहीम अहमद, अब्दुल रहमान, अकील अख्तर, इमरान मुनव्वारी, आशिफ अली, आरिफ खान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...