गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, प्रतिनिधि । 10 से 14 जनवरी तक दिल्ली के पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में आयोजित 47वीं जूनियर बालक हैंडबॉल चैम्पियनशिप में झारखंड राज्य की टीम में स्पोर्ट्स अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। लक्ष्मण नगर निवासी विक्रम राज ठाकुर झारखंड टीम के कोच के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे,जबकि दाऊद नगर निवासी शशांक बा खिलाड़ी के रूप में मैदान पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक और झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सह सचिव सैयद जुन्नू ने खिलाड़ियों के चयन को जिले और अकादमी के लिए गर्व का क्षण बताया। स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष हाफिजुर रहमान ने दोनों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मौके पर क्रिस्टिना टोप्पो और असर आब्दीन, दीपक कुमार,अरीब आब्दीन, नीरज महतो, प्रवी...