दुमका, फरवरी 6 -- दुमका प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज में छात्र हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से झारखंड छात्र सभा महाविद्यालय इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। नवगठित समिति ने छात्रों की शैक्षणिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को सशक्त नेतृत्व के साथ समाधान करने का संकल्प लिया। गठित समिति में अध्यक्ष पद पर निलेश कुमार सिंह एवं महिला अध्यक्ष पद पर फिरोजी खातून को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में प्रहलाद कुमार एवं प्रीति हेंब्रम को नियुक्त किया गया है। वहीं समिति के उपाध्यक्ष पद पर अनुराग कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, सुमित चंद्रवंशी, आशुतोष, सारा साहिल एवं पूनम कुमारी को शामिल किया गया है। महासचिव के रूप में संतोष कुमार संगम को महत्वपूर्ण जि...