दुमका, फरवरी 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। संथाल परगना महाविद्यालय, दुमका में झारखंड छात्र सभा की इकाई का गठन किया गया है। इस इकाई का उद्देश्य छात्र हितों की लड़ाई लड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। नवगठित समिति में निलेश कुमार सिंह को अध्यक्ष और फिरोजी खातून को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वे छात्र हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे और महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर छात्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...