रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड छात्र मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य के छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। रांची विवि समिति के प्रतिनिधि अमन तिवारी और असद फेराज टिंकू के नेतृत्व में छात्रवृत्ति व विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। राज्यपाल को अवगत कराया कि झारखंड में दी जाने वाली छात्रवृत्ति के केंद्रांश की राशि अब तक निर्गत नहीं होने के कारण छात्रों को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक तथा स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...