कोडरमा, जनवरी 11 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद रविवार को कोडरमा गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला समिति के कार्यकारी सचिव अरुण कुमार और कार्यकारिणी सदस्य सज्जन शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने गौशाला परिसर में गौ वंशों के रखरखाव की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौवंशों के रखरखाव की स्थिति को संतोषजनक बताते हुए समिति के पदाधिकारी, सदस्य और गौशाला के कर्मियों के कार्यों की सराहना की। मौके पर उन्होंने गौवंशों को रोटी और गुड़ भी खिलाया। जिले में संचालित पशु एम्बुलेंस के द्वारा शाम के बाद और छुट्टी वाले दिन सेवा नहीं देने पर उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी को एंबुलेंस संचालन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...