जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने प्रिंस सिंह को संघ की युवा इकाई का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रिंस सिंह जैसे कर्मठ और ऊर्जावान युवा के नेतृत्व में संघ की युवा इकाई पूरे राज्य में और अधिक सशक्त होगी। संघ को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।नियुक्ति के बाद प्रिंस सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और कर्मठता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया और अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर कांग्रेसी नेता सह संघ के साकची इकाई अध्यक्ष अशोक सिंह, संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, अनीश सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संघ को मजबूत बनाने की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.