धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद। मुकेश सिंह झारखंड को कोयले की कुल रॉयल्टी की लगभग आधी राशि धनबाद से जाती है। चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक झारखंड को रॉयलटी के रूप में कोल कंपनियों की ओर से 3350.23 करोड़ रुपए भुगतान किए गए हैं। इसमें 1531.41 करोड़ रुपए सिर्फ धनबाद से दिया गया है। यह जानकारी कोयला मंत्रालय की ओर से जनवरी तक कोयले की राजस्व संबंधी जारी रिपोर्ट में दी गई है। जनवरी तक कोयला रॉयल्टी पर नजर डालें तो झारखंड निकटतम प्रतिद्वंदी ओडिशा से काफी आगे है। झारखंड को कोयले की रॉयल्टी से 3350.23 करोड़ मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे ओडिशा को महज 2382.88 करोड़ रुपए ही मिला है। रॉयल्टी के मामले में झारखंड से ओडिशा को लगभग एक हजार करोड़ रुपए कम रॉयल्टी मिली है। ज्यादा रॉयल्टी के कारण डीएमएफटी में भी झारखंड अन्य राज्यों से आगे है। कोयले की रॉयल्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.