रांची, जुलाई 3 -- झारखंड की सड़क संरचनाओं को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। 6300 करोड़ से अधिक के निवेश वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास गुरुवार को रांची (नौ परियोजनाएं) और गढ़वा (दो परियोजनाएं) में होगा। इन दोनों जगहों पर सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। रांची में पिस्कामोड़ के ओटीसी ग्राउंड में दोपहर ढाई बजे समारोह शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आमंत्रित हैं। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एमटी अत्राडे ने बताया, इन परियोजनाओं से झारखंड की यातायात में नया आयाम जुड़ेगा। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से रांची की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। झारखंड के विकास के लिए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.