रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताओं को लागू किए जाने के विरोध में और कर्मचारियों के पूर्व में मिले अधिकारों, सेवा शर्तें एवं सामाजिक सुरक्षा की रक्षा के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इसे लेकर यूनियन ने मंगलवार को हड़ताल की सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि यह हड़ताल पूर्णत: शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। यूनियन के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने 9 सूत्री मांगों को भी रखा है। इसमें चार श्रम संहिता वापस लेने, कोयला उद्योग में वाणिज्यिक खनन बंद करने आदि शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...