रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में बुधवार को आयोजित 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' ने विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास का नया संचार किया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राज्यभर के लगभग 700 स्कूलों के करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रांची के 43 स्कूलों से लगभग 6000 विद्यार्थी इस महा-अभियान का हिस्सा बने, जिससे परीक्षा का माहौल बेहद जीवंत रहा। विशेष बात यह रही कि इसमें शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दो घंटे की थी परीक्षा दो घंटे की यह परीक्षा स्कूलों ने अपनी सुविधा और समय-सारिणी के अनुसार आयोजित की। विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और ओएमआर शीट भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, ताकि वे बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.