रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान की शिक्षा संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। राज्य के कुल 2,627 हाई और प्लस टू स्कूलों में से कम से कम 539 स्कूल ऐसे हैं, जहां विज्ञान विषय की एक भी प्रयोगशाला (लैब) उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि कई अपग्रेड हुए प्लस टू स्कूलों में हाई स्कूल के पुराने लैब से ही काम चलाया जा रहा है, जबकि कुछ स्कूलों में एक ही कमरे में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान तीनों के लैब संचालित हो रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 1,158 प्लस टू स्कूल संचालित हैं। इनमें से मात्र 682 स्कूलों में भौतिकी, 698 में रसायनशास्त्र और 708 स्कूलों में जीव विज्ञान की लैब उपलब्ध है। साइंस लैब की इस कमी के कारण छात्र-छात्राएं संबंधित विषयों का व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल) प्राप्त नहीं...