गिरडीह, अप्रैल 28 -- झारखंड के गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र निवासी पांच मजदूरों का पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में दो दिन पहले अपराधियों ने अपहरण कर लिया। किडनैप हुए मजदूरों के परिजनों ने बताया कि ये मजदूर 2024 के जनवरी महीने में नाइजर गए थे। वहां एक ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते थे। वहीं इन्हें किडनैप कर लिया गया है। इधर, जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से झारखंड के प्रवासी भाइयों को मदद पहुंचाने की मांग की है। सीएम ने श्रम विभाग को मजदूरों की सुरक्षित वापसी का निर्देश दिया। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन मजदूरों का अपहरण किया गया है, उनमें दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो और मुंडरो के उत्तम महतो शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.