रांची, सितम्बर 15 -- झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 सितंबर यानी मंगलवार सुबह पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी और 12 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश पर बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार तक तक भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए 'येलो' अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.