रांची, फरवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पांच राज्यों में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड कैडर के 25 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी 25 अधिकारियों को चुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। इसे लेकर नई दिल्ली के आईआईआईडीईएम में गुरुवार से दो दिवसीय बैचवार केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक है। इसमें देश के अन्य राज्यों के आईएएस अधिकारी भी शामिल होंगे। झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारियों की बैठक गुरुवार को होगी। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सह सचिव के.रवि ने कार्मिक विभाग को पत्र लिखा था। कार्मिक के आदेश के बाद बैठक में शामिल होने के लिए आईएएस अधिकारियों को नई दिल्ली भेजने का आदेश दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ब्रीफिंग बैठक से अनधिकृत अनुपस्थिति को आयोग गंभीरता से लेगा। अधिक...