रामगढ़, दिसम्बर 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड के कुल 20 किसानों को नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय एमएफओआई (मिलेनियर फ़ार्मर ऑफ़ इंडिया) सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम 7 से 9 दिसंबर तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई), पूसा में संपन्न हुआ। कृषि जागरण द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य उन किसानों को सम्मानित करना था, जिन्होंने खेती के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट उत्पादन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से 10 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किसानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, विपणन, कृषि-उद्यम और नवाचार पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनसे उपस्थित किसानों को महत्वपूर्...