रांची, अप्रैल 8 -- झारखंड के हजारीबाग में एक भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। लगभग आधा दर्जन से ज्यादा घायल भी बताए जाते हैं। हादसा चरही घाटी में मंगलवार को हुआ। बताया जाता है कि चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हजारीबाग की ओर से आ रहे कंटेनर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। मृतकों में बस चालक, कंटेनर चालक और एक महिला शामिल हैं। महिला खूंटी की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन चारों को रिम्स रेफर किया गया है। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए जिला से अतिरिक्त बल मंगाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.