बांका, मई 19 -- बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव निवासी अपहृत युवक राहुल कुमार को रविवार को बाराहाट पुलिस व हंसडीहा पुलिस ने संयुक्त रूप से बरामद कर लिया है। युवक की बरामदगी बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव से किया गया है। साथ ही पुलिस ने दो अपहरणकर्ता खड़हरा निवासी मो. अक्कू एवं मो. रशीद को भी गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने युवक के परिजन से 50 हजार की फिरौती मांगी थी तथा दस हजार रूपया एकाउंट पर मंगा भी लिया गया था। बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि हंसडीहा निवास राहुल कुमार रविवार की सुबह अपने ससुराल बाराहाट के पड़घड़ी गांव जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते से ही दोनो बदमाशों ने राहुल का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद राहुल के परिजनों से 50 हजार की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.