रांची, सितम्बर 12 -- सारनाथ -जामताड़ा, हिटी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने के आरोपी पहड़िया के गणपत नगर निवासी जयंत कुमार सिंह को झारखंड पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे बोकारो (झारखंड) ले गई। आरोपी के खिलाफ 08 सितंबर को बोकारो स्टील सीटी थाना (झारखंड) में मुकदमा दर्ज किया गया था। बोकारो स्टील सीटी थाना (झारखंड) के उपनिरीक्षक पिंटू महामा ने बताया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मोबाइल पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन्हें रोहिंग्या समर्थक बताते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बोकारो स्टील थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। छानबीन में जयंत कुमार सिंह का नाम सामने आया। गुरुवार को जयंत को पकड़ने के लिए झारखंड और स्थानीय पुलिस ने दबिश दी। मौका देख जयंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.