रांची, फरवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्कूली बच्चे विदेश जाएंगे। वे सर्बिया में तीन से 13 अप्रैल तक होने वाली जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने झारखंड सरकार से ट्रायल कराकर छात्र-छात्राओं का चयन करने को कहा है। सर्बिया के ज्लाटीबोर में यह प्रतियोगिता होगी। आईएसएफ अंडर 15 की इस प्रतियोगिता के लिए भारत से टीम सर्बिया जाएगी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राष्ट्रीय खेल संघों में से एक है। यह जमीनी स्तर पर उभरते खिलाड़ियों को बढ़ावा देता है, जो लड़कों और लड़कियों दोनों की अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्गों के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करता है। इसके अलावा, यह महासंघ विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए टीमें भी भेज रहा है, जिसमें एशियाई और विश्व स्तर की प्रतिय...