घाटशिला, अगस्त 2 -- रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 4:30 बजे हुई, जब वह बाथरूम में गए थे। गिरने के दौरान उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनके मस्तिष्क में खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बन गया।घटना के तुरंत बाद उनकी पत्नी ने बाथरूम से गिरने की आवाज सुनी और परिवार वालों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल (टेल्को) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.