रांची, मार्च 1 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में वृद्धों के लिए 14567 नेशनल हेल्पलाइन नंबर-एल्डर हेल्पलाइन सेवा शनिवार से शुरू हो गई। रांची के मेन रोड में हुए आयोजन में झारखंड महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने इस नंबर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन राज्य के वृद्धों को बेहतर सहायता और सुरक्षा प्रदान करेगी। अपर सचिव अभयनंदन अंबष्ट बोले, झारखंड में एल्डर हेल्पलाइन की श्रेष्ठता को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विभाग स्तर से टीम को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। मौके पर अवर सचिव प्रीति सिन्हा (नोडल अधिकारी, एल्डर हेल्पलाइन), अभिजीत कुंडु, नूतन सिंह, राम लखन प्रसाद गुप्ता और संजय जैन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.