रांची, मार्च 20 -- वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति में 12 दिन शेष हैं। इन 12 दिनों में भरपूर प्रयास कर राजस्व संग्रहण की लक्ष्यप्राप्ति को 85 से 90 किया जाये। वित्त मंत्री बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाणिज्य-कर विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कर संग्रहण की प्रगति एवं आगे की कार्य योजना की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, वाणिज्य-कर आयुक्त अमित कुमार सहित वाणिज्य कर विभाग के राज्य भर के समस्त वरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। मंत्री ने प्रमंडलवार समीक्षा करते हुए पांचों प्रमंडल (रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद व संथाल परगना प्रमंडल) अन्तर्गत लक्ष्य से पीछे चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.