रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट निर्णय, सुधार और जन-कल्याण की स्पष्ट सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ-साथ राज्यों, विशेषकर झारखंड को विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे ले जाने और नई रफ्तार देने वाला है। भाजपा नेता रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी बातों को रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़े प्रमुख तथ्यों की भी जानकारी दी। कहा कि बजट 2026-27 झारखंड को केवल संसाधन ही नहीं, बल्कि अवसर, सम्मान और दीर्घकालिक विकास की दिशा देता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.