रांची, जुलाई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस भवन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया है, लेकिन राज्य के प्रति हमारी संवेदना है। झारखंड राज्य के लिए भाजपा का कोई योगदान नहीं है। राज्य के लोगों का विकास होगा। निचले स्तर के अधिकारियों को जनता के प्रति नरम रुख रखना होगा। जनता दरबार में जमीन, मंईयां सम्मान योजना, जन वितरण प्रणाली, बिजली बिल सुधार, 50 बेड के अस्पताल निर्माण, आपदा प्रबंधन व कल्याण विभाग, नगर विकास, स्वास्थ्य खाद्य आपूर्ति सहित कई विभागों से संबंधित समस्याएं आयी हैं। उनका प्रयास है कि समस्याओं का निराकरण हो। जनता दरबार से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.