रांची, जुलाई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड आगमन पर कहा कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक झारखंड राज्य के विकास के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। इसमें राज्य की लंबित चीजों पर बात नहीं करना बहुत ही बेईमानी होगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से राज्यहित में मांग करते हुए कहा कि कोयला व जीएसटी का शेष बकाया पैसा अविलंब भुगतान किया जाए। इसके साथ ही एचईसी को वृहद स्तर पर फिर से संचालित किया जाए। राज्य को विशेष पैकेज दिया जाए। इसके अलावा पेंडिंग जल नल योजना, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास का पैसा और अन्य मद का पैसा राज्य को अविलंब भेजा जाए, ताकि राज्य के विकास में तेजी आ सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.