पीलीभीत, मार्च 23 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार ने प्रसिद्ध अलखेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की और उन्होंने देश-प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रुति गंगवार ने मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर और बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर ने श्रुति गंगवार को राधा कृष्ण का चित्र और पटका भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान श्रुति गंगवार ने मंदिर की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए कहा के अलखेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित दिव्य और अलौकिक शिवलिंग के दर्शन कर आनंद की अनुभूति हुई और मन को शांति मिली। उन्होंने कहा कि अलखेश्वर महादेव मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। सभी को एक बार यहां आकर मंदिर में स्थापित दिव्य और अलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.