धनबाद, मई 5 -- धनबाद धनबाद क्लब में खेले जा रहे बीसीसीएल मेंस इनामी आइटा टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को झारखंड के खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। झारखंड के रणवीर सिंह देव को पश्चिम बंगाल के रतुल माता ने 7-5, 6-0 हराया, जबकि झारखंड के ही आरुष राय ओडिशा के देवाशीष साहू से 6-1, 6-0 से हार गए। अन्य मैचों में पश्चिम बंगाल के रोहन मंडल ने तेलांगना के शीवा को 6-0, 6-2 से, पश्चिम बंगाल के रौनक शर्मा ने अभिषेक सिंह को 6-2, 6-4 से, दिल्ली के आर्यमन ने झारखंड के संजय कुमार को 6-0, 6-0 से, पश्चिम बंगाल के आर्टिका ने पश्चिम बंगाल के ही अदनान अली को 6-2, 6-2 से, यूके के सुमित गोडियाल ने पश्चिम बंगाल के कलश कुमार को 6-4, 7-0 से तथा हरियाणा के हर्ष मालिक ने तेलंगाना के रोहन साईं को 6-2, 6-3 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.