गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में बाल दिवस और झारखंड के रजत जयंती के अवसर पर वार्षिक प्रदर्शनी स्पेक्ट्रम 2025 का भव्य आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विज्ञानबोध, नवाचार, कला व सांस्कृतिक विविधता से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि जिला विकास आयुक्त पीएन मिश्रा का आकर्षक झारखंड जनजातीय नृत्य से स्वागत किया गया। स्वागत में अतिथि देव भवः के सांस्कृतिक विरासत के रूप में तिलक, पारंपरिक अंगवस्त्र विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजीव रंजन व सीसीए इंचार्ज रूपम दुबे देकर किया गया। वरिष्ठ शिक्षिका जया तिवारी के निर्देशन में सीनियर वर्ग के बालक बालिकाओं द्वारा झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने मुख्य अतिथि व सभी आगंतुकों का मन मोह लिया...