बांका, जनवरी 8 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा में सती स्थान के समीप चीर नदी पर निर्माणाधीन हाईलेवल पुल के पूर्वी छोर के समीप बहियार में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के भारतीकित्ता गांव निवासी मुकेश यादव करीब (40 वर्ष), पिता सिकंदर यादव के रूप में हुई है। मृतक विवाहित था और उसके परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना की सूचना पर पंजवारा एसएचओ चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां टीम ने बारीकी से जांच-पड़ताल की। एफएसएल टीम ने जांच के दौरान म...