रांची, जुलाई 26 -- Jharkhand Mausam: झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में शनिवार को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान रांची, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, राज्य के शेष जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है।भारी बारिश का क्या है कारण मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय भागों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और गहरा कर व्यापक हो गया है। यह अबदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। शुक्रवार को यह सिस्टम कोलकाता से 100 किलोमीटर पूर्व और सागर दीप समूह से 80 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। यह सिस्टम अगले 24 से 48 घंटे के बीच पश्चिम बंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.