रांची, अक्टूबर 8 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रांची सहित झारखंड में अगले दो दिन कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि,10 अक्तूबर के बाद पूरे राज्य में छाए बादल छंट जाएंगे और मौसम के साफ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्तूबर से झारखंड में हवा का रुख बदलेगा और उत्तरी-पश्चिमी हवा का बहाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के संताल और आसपास के इलाकों पर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, बांग्लादेश के दक्षिणी भाग और आसपास के क्षेत्रों पर भी एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। ऐसे में नम हवाओं के चलते रांची समेत कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में पिछले 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.