रांची, अक्टूबर 3 -- Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड में आज से 4 अक्टूबर तक भारी से भारी बारिश की संभावना को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। इस अवधि में राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है, क्योंकि तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण यह वर्षा प्रणाली सक्रिय हो रही है। समुद्र तल से 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैले इस चक्रवाती परिसंचरण के अगले 12 घंटे में अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। यह सिस्टम 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा तथा उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है, जिसके प्रभाव से झारखंड में भी भारी वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है।य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.