रांची, अक्टूबर 5 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट के अनुसार, प्रदेश में कुछ जिलों में रविवार के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के दक्षिणी भाग में रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार से मौसम के साफ होने के आसार हैं। इसके बाद बारिश से राहत मिलने की संभावना है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना अति गहरा निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा से छत्तीसगढ़ से उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए अब बिहार और पूर्वी यूपी के ऊपर बना हुआ है। इससे बिहार के सीमावर्ती संताल परगना, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, चतरा, बोकारो, धनबाद समेत 10 जिलों में कहीं-कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.