सत्यदेव यादव, फरवरी 14 -- झारखंड के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों के सिलेबस में बदलाव की तैयारी की जा रही है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सभी 17 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण की व्यापक योजना पर काम कर रहा है। आगामी बजट में इससे जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की पूरी संभावना है। बदलाव के पीछे पारंपरिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी बनाना है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2030 तक राज्य के पॉलीटेक्निक संस्थानों को राष्ट्र स्तरीय बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत नामांकन क्षमता बढ़ाने, आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने तथा पाठ्यक्रमों को "जीरो डिफिशिएंट" बनाकर राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) से मान्यता दिलाने की तैयारी है। सबसे अहम बदलाव सिलेबस में होगा। डिप्लोमा कोर्स को वर्तमान बाजार और उद्योग की मांग के अनुरूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.