जमशेदपुर, मार्च 17 -- झारखंड में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक गांव में पुआल के ढेर में आग लगने से वहां खेल रहे चार मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के गितिलपी गांव के रामोसाई टोला में आग लगने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 लड़का और 1 लड़की शामिल हैं। घटना सोमवार दिन में 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के चार बच्चे पुआल के ढेर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पुआल में आग लग गई। देखते देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां खेल रहे चारों बच्चे आग की चपेट में आ गए। चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.